फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान बलिदान, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी; चार संदिग्ध हिरासत मे

Fri, 25 Apr 2025 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

इसमें सेना के विशेष बल-6 पैरा एसएफ के हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं, चार संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
file pic - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में बृहस्पतिवार को  आतंकियों से भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें सेना के विशेष बल-6 पैरा एसएफ के हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं, चार संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, खुफिया सूचना पर बसंतगढ़ क्षेत्र में पुलिस के साथ एक साझा तलाशी अभियान शुरू किया गया। आतंकियों से सामना होते ही भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। शुरुआती मुठभेड़ में हमारे एक बहादुर जवान को गंभीर चोटें आईं और बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

24 घंटों में तीसरी मुठभेड़ : 24 घंटों में जम्मू में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। बुधवार को कुलगाम जिले में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इससे पहले बारामुला के उड़ी नाला इलाके में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें