फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू सचिवालय में रही चहलकदमी, सुरक्षा इंतजाम भी कड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पास बनाने और सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को मिली अंदर दाखिल होने की मंजूरी
विज्ञापन

सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए हैं हेल्पलाइन नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकार अब श्रीनगर में है, लेकिन उम्मीद लेकर जम्मू सचिवालय पहुंचने वालों की तादाद में कमी नहीं आई है। सोमवार को जम्मू सचिवालय में मंत्रियों और अधिकारियों के कार्यालय के बाहर घंटी की आवाज सुनने वाला तो कोई नहीं था, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात करने वाले लगातार दस्तक दे रहे थे।
सोमवार को जम्मू सचिवालय में दिन भर लोगों की आवाजाही जारी रही है। सरकार और बड़े अधिकारियों के श्रीनगर जाने के बावजूद जम्मू सचिवालय में सुरक्षा इंतजामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यहां आने वाले सभी लोगों को सुरक्षा जांच और पहचान के आधार पर पास जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सचिवालय अधीनस्थ अधिकारियों के हवाले ही रहा। दूरदराज से सचिवालय पहुंचे लोगों में से ज्यादातर सामाजिक सुरक्षा के मामलों, गन लाइसेंस और सामान्य प्रशासन विभाग में मामलों को लेकर पहुंचे थे। सचिवालय पहुंचे लोगों ने बताया कि वे श्रीनगर जाने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए जम्मू सचिवालय आए हैं।
उन्होंने कहा कि यहां तैनात अधिकारी उनकी मांग को राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे। हालांकि इन लोगों को ऐसा कोई भी अधिकारी नहीं मिला जो मौके पर उनकी समस्या का समाधान कर सकें।
विज्ञापन

-
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए नंबर
सामान्य प्रशासन विभाग ने जम्मू सचिवालय आने वाले लोगों के लिए अलग से नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर पंजीकरण करवाकर लोग अपनी शिकायत को सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इन नंबरों में 0194-2506144, 0194-2506115, 0194-2506102, 0194-2506111 और 0194 2506112 शामिल हैं। इन नंबरों पर संपर्क करने पर लोगों की पहचान दर्ज की जा रही है और उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग के अध्यक्षों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें