हमारा समाज का लोगा
रख अंब टाली स्थित धार्मिक स्थल बाबा केसर शहीद में हुआ धार्मिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के रख अंब टाली स्थित धार्मिक स्थल बाबा केसर शहीद में रंधावा बिरादरी की मेल धूमधाम से संपन्न हुई। पूर्व प्रधान राम कृष्ण ने बताया कि यह बिरादरी बाबा बुड्ढा के वंश से है, जिसे पहले थथाल बिरादरी कहा जाता था। मेल के दौरान गद्दी के सेवक बिरादरी के सदस्यों की परेशानियां सुनकर समाधान बताते हैं।
मेल पहले नंदपुर में आयोजित होती थी, लेकिन अब रख अंब टाली में भी मनाई जाती है। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने हवन किया, मन्नतें मांगीं और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल भजन सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी रवेल सिंह सहित राज सिंह, जगीर सिंह, दर्शन, वजीर, मदन लाल, भजन लाल, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।