फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरहद पर पहुंच बहनों ने जवानों को बांधी राखियां

Thu, 31 Aug 2023 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी रक्षा की कामना की, वहीं भाइयों ने भी उनकी रक्षा के लिए प्रण लिया।
पर्व के चलते बुधवार को कई स्कूलों की छात्राएं और सामाजिक सगठनों की बहनों सरहद पर पहुंची और जवानों को राखियां बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने सीमा प्रहरियों के माथे पर तिलक लगा कर राखियां बांधी और उनकी लंबी आयु की कामना की। सीमा प्रहरी पवन कुमार व बृजलाल ने बताया कि यहां पहुंची बहनों का प्यार देखकर ऐसा नहीं लगा कि हम घरों से हजारों किलोमीटर की दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करण इशव वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान ताजेंद्र कौर ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व सरहद पर पहुंच कर वीर जवानों के साथ मना रही हैं। देश की बहनों को वीर जवानों पर मान है, जो घरों से हजारों किलोमीटर दूर देश की सरहद की रक्षा कर फर्ज निभा रहे हैं। मॉर्डन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य चौधरी रछपाल ने कहा छात्राएं जवानों को राखी बांधने पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें