फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बिश्नाह में रिंग रोड पर सड़क हादसा, ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, एक अन्य वाहन को भी मारी टक्कर

Mon, 25 Dec 2023 03:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बिश्नाह में सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा सोमवार तड़के पेश आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जम्मू: बिश्नाह में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के बिश्नाह के चक अवतारा में रिंग रोड पर सोमवार तड़के एक ट्रक ने सैर पर निकले व्यक्ति को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक ने एक अन्य वाहन टाटा मोबाइल को भी टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मोबाइल वाहन सड़क के उतर कर खेतों में जा पहुंचा। हादसे के बाद से दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिश्नाह के चक अवतारा में रिंग रोड पर पूर्व सेनिक परमोद सिंह सोमवार करीब पांच बजे सैर के लिए निकले थे। इस दौरान विजयपुर से बिश्नाह की ओर आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने दूसरी तरफ से आ रहे टाटा मोबाइल वाहन को भी टक्कर मारी। ट्रक पंजाब में पंजिकृत है, जबकि टाटा मोबाइल वाहन के नंबर को मिटाया गया है और उसके पास ही एक अन्य नंबर प्लेट भी गिरी मिली है। उसमें पराली लदी हुई थी, जो वाहन के इर्द-गिर्द बिखरी पड़ी थी। वहीं, परमोद सिंह के शव को भी पराली से ढका हुआ था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें