जिला रियासी के माहौर में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह जम्मू से एक टेंपो चसाना की ओर जा रहा था, जो माहौर के गंजोत क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टेंपो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग भी शोकाकुल हैं।
आज सुबह करीब 10:30 बजे, जम्मू से चसाना जा रहा टेंपो (रजिस्ट्रेशन नंबर JK20C4351) महोर तहसील के गंजोत इलाके के पास जीयारत मोड़ पर पलट गया। टेंपो का चालक, करतार सिंह, वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई,
जिनकी पहचान है:
राजेश सिंह (26 वर्ष), सपूत सावामल सिंह, निवासी भगनकोट, तहसील चसाना लज्जकौर (48 वर्ष), पत्नी पंजाबी सिंह, निवासी मलिकोट, तहसील चसाना जारिना बानो (06 वर्ष), पुत्री मोहम्मद असलम, निवासी डोग्या, तहसील महोर मोहम्मद अरिफ (28 वर्ष), पुत्र मोहम्मद दिन, निवासी डोगियन, महोर इसके अलावा, हादसे में 9 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए हैं। घटनास्थल पर जांच जारी है।