फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कठुआ हत्याकांड... झरने के पास मृतकों का सामान बरामद, लूट के इरादे से नहीं हुई हत्या; विरोध प्रदर्शन जारी

Tue, 11 Mar 2025 04:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कठुआ में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतकों का सामान बरामद किया है। झरने के पास से एक बैग, बनियान, जैकेट और एक मोबाइल मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के उपमंडल बिलावर के लोहाई मल्हार में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतकों का सामान बरामद किया है। झरने के पास से एक बैग, बनियान, जैकेट और एक मोबाइल मिला है। इसके अतिरिक्त नकदी भी वहां पड़ी मिली है। इसी झरने से शव बरामद किए गए थे। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्याएं लूट के लिए अंजाम देने के लिए नहीं की गईं।

विज्ञापन


उधर, बिलावर में तीन लोगों की हत्या के विरोध में लखनपुर, कठुआ, कीड़ियां गंडयाल और बसोहली में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया और पुतले फूंके। वहीं, मडून गांव में मृतक योगेश सिंह और ध्यौता गांव के दर्शन सिंह और वरुण ठाकुर के शवों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हीरानगर से दो बच्चे भी लापता
बिलावर हत्याकांड के हंगामे के बीच कठुआ के हीरानगर में दो बच्चों के 12 दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मढ़ीन तहसील की हरदो मुट्ठी ग्राम पंचायत से 27 फरवरी को बकरियां चराने निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। जानकारी के अनुसार स्वारूदीन का बेटा दीन मोहम्मद (14) और चचेरे भाई रहमत अली (11) बकरियां चराने के लिए गए थे। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने 7 मार्च दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें