जम्मू। मूवमेंट कल्कि ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ तवी नदी पुल पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य संजीव दुबे ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पहलगाम पर आतंकी हमला पूरे हिंदुस्तान पर हमला है।
कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वहां पर जिस तरह पर्यटकों की हत्या हुई वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल, सामाजिक कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
पूरे मार्ग पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लगाकर विरोध जताया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देशद्रोही को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दाैरान सभी लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।