फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल। स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने शराब की दुकानों के आवंटन के लिए ई-टेंडर बोली रोकने की मांग को अनसुना करने के विरोध में प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों के लिए ई-टेंडरिंग बोली रोकने के लिए बार-बार मांग की गई, जिसे अनसुना कर दिया गया। निविदा इस महीने खुल जाएगी। जानीपुर हाईकोर्ट रोड पर प्रदर्शनकारियेां ने मुख्यमंत्री व उपराज्यपाल से मांग की है कि वह शराब की दुकानों के ई-टेंडर न करें। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा के सभी 28 विधायकों की चुप्पी की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अनुच्छेद 370 पर बहस करने की मांग के साथ भाजपा पर जम्मू-कश्मीर राज्य की बहाली में देर करने का आरोप लगाया। इस मौके पर अमित रैना, ब्रह्मू शर्मा, बिशन दास, सुनील कुमार, राकेश सेठी, अकबर खान, शफी खान, राकेश, विपन, मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें