फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गोलाबारी प्रभावितों के साथ : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
मृतक जाकिर हुसैन के परिवार से बात करते उपमुख्यमंत्री व अन्य फोटो नेकां
विज्ञापन
खारी चिनौर क्षेत्र का दौरा कर जाकिर हुसैन के परिवार से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी प्रभावित जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खारी चिनौर का दौरा किया। इस दौरान गोलाबारी में जान गंवाने वाले जाकिर हुसैन के परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं जताईं। साथ ही कहा कि सरकार गोलाबारी प्रभावितों के साथ खड़ी है।
शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दुख साझा किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ितों को उचित मुआवजा, राहत और पुनर्वास देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट रतन लाल गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रहने वाले लोगों की दुर्दशा पर आपराधिक चुप्पी बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उपस्थित अन्य लोगों में शेख बशीर अहमद, प्रदीप बाली प्रांतीय सचिव जम्मू, राकेश सिंह राका, दिलशाद मलिक केंद्रीय उपाध्यक्ष, सुभाष भगत पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें