फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करते  भाजपा प्रभारी तरुण चुघ। स्
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भाजपा और भारतीय जनसंघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में अनावरण किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिमा का अनावरण भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ और जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष सत शर्मा ने किया। तरुण चुघ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव जाति के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जीवन में वह अधिक मानवतावादी दृष्टिकोण की वकालत करते रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे महान परोपकारी, विचारक और विचारक की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक अनिर्बान गांगुली, महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता, विधायक चौधरी विक्रम रंधावा, प्रिया सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें