फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा की राष्ट्र प्रथम नीति का लोगों ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत यह साबित करती है कि छल कपट व नफरत की राजनीति पर पार्टी की विकास नीति सही है। वह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का भारी संख्या में लोगों ने चुनाव में समर्थन किया है। भाजपा ने सभी क्षेत्रों, धर्मों में लोगों का विश्वास जीता। बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी में शामिल होना यह बताता है कि पार्टी की राष्ट्र प्रथम की नीति को समर्थन किया है।
कार्यक्रम के आयोजक डा. सुरेश अजय मगोत्रा ने नए सदस्यों के निर्णय की सराहना की और उनसे मोदी सरकार की विकासात्मक नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, नरेश कुमार, संजय शर्मा, राज कुमार, अरुण गुप्ता समाजसेवी, सोरव शर्मा, निखिल महाजन, साहिल शर्मा, शुभम राणा, करचित शर्मा, गगन शर्मा, मोहम्मद मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें