फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को राज्य दर्जा बहाली की मांग उठाने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रवक्ता गौरव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व में बने रहने के लिए राज्य के दर्जा को बहाल करने की बात कह रही है। उसे यह बात कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देती आई है। जम्मू कश्मीर के लोगों के हितों के लिए अपनी सरकार के दौरान वह विफल रही थी। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर जम्मू के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस को उसके पापों के लिए कैसे माफ करेंगे। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस नेताओं ने लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है और अब खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए राजनीतिक हथकंडे अपना रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें