फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पीएम पैकेज कर्मचारी और रहबर-ए-खेल के शिक्षकों ने भाजपा मुख्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 23 Dec 2022 03:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीरी पंडित कर्मचारी जून महीने से जम्मू में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे घाटी से बाहर जम्मू में तैनाती करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम पैकेज के तहत कश्मीर में कार्यरत कश्मीर पंडित कर्मचारियों और रहबर-ए-खेल के शिक्षकों ने शुक्रवार को जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कश्मीरी पंडित कर्मचारी जून महीने से जम्मू में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे घाटी से बाहर जम्मू में तैनाती करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, रहबर-ए-खेल शिक्षक फ्रीज पदों को फिर से डीफ्रीज करने के प्रस्ताव को विरोध कर रहे हैं। खेल शिक्षकों का कहना है कि एलजी प्रशासन ने हाल ही में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत नीति में रहबर-ए-खेल शिक्षकों के लिए फ्रीज किए गए पदों को डीफ्रीज करने का प्रस्ताव दिया है। यह फैसला हजारों युवाओं के खिलाफ है। शिक्षकों ने उन्हें नियमित करने और प्रोबेशन अवधि पांच वर्ष ही रखने की मांग की।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने धरना-प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों और खेल शिक्षकों से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष उजागर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें