फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंदिर का दानपात्र तोड़ उड़ाई नकदी

Wed, 12 Mar 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आप शंभू मंदिर पीरखो में देर रात ढाई बजे की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पीरखो इलाके के सर्कुलर रोड स्थित आप शंभू मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। दानपात्र को तोड़कर नकदी उड़ाई है। इस संबंध में पीर मिट्ठा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब ढाई बजे मंदिर से आवाज आने पर बाहर निकल कर देखा तो कुछ लोग हाथ में लिफाफा लिए भाग रहे थे। जब मौके पर जांच की तो दान पात्र खुला मिला। इसमें से नकदी गायब थी। मंदिर कमेटी के प्रधान विकास कोहली ने बताया कि दान पात्र को काफी समय से खोला नहीं गया था। करीब एक लाख तक की नकदी चोरी होने की संभावना है। मंदिर में इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को मंदिर में सुरक्षा के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें