फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के दो समूहों पर 5 साल के लिए लगाई पाबंदी, कहा- आतंकी गतिविधियों में थे शामिल

Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, दिल्ली

सार

केंद्र ने अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) पर कार्रवाई की है। एएसी का मुखिया उमर फारूक और जेकेआईएम का मुखिया मसरूर अब्बास अंसारी है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने आतंकी गतिविधियों में शामिल जम्मू-कश्मीर के दो समूहों पर पांच साल के लिए पाबंदी लगा दी है। केंद्र ने अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) पर कार्रवाई की है। एएसी का मुखिया उमर फारूक और जेकेआईएम का मुखिया मसरूर अब्बास अंसारी है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा कि दोनों संगठनों के सदस्य जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके लिए वे आतंकवादी गतिविधियों और भारत विरोधी प्रचार में शामिल रहे हैं। यह समूह गैरकानूनी गतिविधियों में भी लिप्त है जो देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरनाक है।

इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय ने इन दोनों संगठनों को पांच साल के लिए प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है। कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें