जम्मू संसदीय सीट पर शुक्रवार होने वाले मतदान के लिए 1200 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसके चलते जम्मू से विभिन्न जिलों के लिए जाने वाले यात्री वाहनों की कमी देखी गई। जम्मू से कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, रामबन के लिए जाने वाली बसों की संख्या सामान्य दिन से काफी कम देखने को मिली।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को या तो टेंपो टवेरा या टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी महंगा साबित हो रहा है। वाहनों की कमी का असर शहर के विभिन्न रुट्स पर भी देखा जा रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में वीरवार को वाहनों की संख्या कम रही। इस दौरान मेटाडोर में काफी भीड़ भी देखी गई। अपने गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को वाहनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहर में चलने वाली मेटाडोर में से तीस फीसदी तक का अधिग्रहण चुनाव के लिए किया गया है।