Jammu Kashmir 8th Class Result : जेकेएससीईआरटी ने बुधवार देर रात आठवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई, जो आज जारी की जाएगी।
जम्मू कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) ने बुधवार देर रात आठवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई, जो आज जारी की जाएगी।
विज्ञापन
साफ्ट और हार्ड जोन की परीक्षा 15 अप्रैल को संपन्न हुई थी। एक लाख 75 हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें 88,668 बच्चे जम्मू संभाग जबकि 85717 कश्मीर संभाग से थे। जम्मू में 1597 जबकि कश्मीर संभाग में 903 परीक्षा केंद्र बनाए थे।
बता दें कि पिछले वर्ष पहली बार जम्मू और कश्मीर संभाग का परिणाम एक साथ जारी हुआ था। 96.6 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद यह पहला मौका है, जब जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों का आठवीं कक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया गया था।