जम्मू के खौड़ उपजिले के सीमावर्ती पंचायत बरडोह के गांव कालाकस के नजदीक जंगल में आज रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे के करीब एक विमान के आकार का गुब्बारा पाया गया, जिस पर अंग्रेजी में पीआईए शब्द लिखा हुआ है। गुब्बारे को स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी जानकारी क्षेत्र में नजदीक तैनात सेना की युनिट को दी गई और सेना की तरफ से खौड़ पुलिस के सहयोग से सीमावर्ती जोगवां पुलिस चौकी को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुब्बारे के बीच से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि बरडोह पंचायत सीमावर्ती पंचायत है और एलओसी पर बिलकुल जीरो लाइन पर स्थित है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, तिलक राज आदि ने बताया कि जिन लोगों ने गुब्बारे को देखा वह पहले सहम गए और उन्होंने गांव में आकर अन्य कुछ लोगों को बताया और उसके बाद सेना को सुचित किया गया।