फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहली बार जम्मू शहर पर हमला, चिह्नित कर रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो दिन पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल के हमलों से सहमे शहरवासी, सुरक्षित स्थानों की तलाश
विज्ञापन

2021 में आतंकियों ने एयरपोर्ट स्टेशन पर ड्रोन से किया था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह पहली बार जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। 1971 और कारगिल युद्ध के दौरान भी पाकिस्तान यह हिमाकत नहीं कर पाया था।
लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान सेना ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। शुक्रवार रात आठ बजे से पाकिस्तान ने सैन्य व नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना शुरू किया। रात में रुक-रुक कर हमले जारी रहे। सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े छह तक पाकिस्तान सेना ने जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों रिहाड़ी, जानीपुर, आप शंभू मंदिर और रायपुर खेरी को निशाना बनाया। इसमें वह कुछ हद तक कामयाब रहा।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध और सेना मेडल विजेता कुशाल ठाकुर ने बताया कि पाकिस्तान ने पहले कभी जम्मू शहर को निशाना नहीं बनाया है। यह पहली बार जब शहर के रिहायशी इलाकों को चिह्नित कर हमले किए हैं। यह सिर्फ पाकिस्तान की बौखलाहट है और कुछ नहीं। युद्ध या युद्ध जैसे हालात में नागरिकों को निशाना बनाना उसकी कायरता की निशानी हमेशा रही है। इस तरह के हमले से कर पाकिस्तान दिखाना चाहता है कि वह भारत के खिलाफ मौजूदा लड़ाई में कमजोर नहीं है और हमले का जवाब दे सकता है। जम्मू हिंदू बहुल इलाका है। पाकिस्तान एक सोची-समझी रणनीति के तहत जम्मू को निशाना बना रहा है। कारगिल या 1971 के युद्ध के दौरान शहर पर इस तरह का हमला नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के सेवानिवृत्त एयर कमांडर अजय सिंह पठानिया ने कहा कि 2021 में पाकिस्तान समर्थक आतंकियों ने एयरफोर्स स्टेशन जम्मू को निशाना बनाया था। जम्मू के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना पाकिस्तान की बौखलाहट है। पाकिस्तान जब हर मोर्चे पर विफल रहा तो उसने इस तरह से हमला करना चुना। यह पाकिस्तान के हाथ में है कि वह इस युद्ध जैसी स्थिति को बनाए रखना चाहता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें