फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : एयर स्ट्राइक होते ही पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी में तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय सेना दे रही है माकूल जवाब

Wed, 07 May 2025 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है। भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की ओर से एयर स्ट्राइक होते ही पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है। 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान जम्मू कश्मीर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पिछले दिनों भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने गोलीबारी का उचित जवाब दिया। 

विज्ञापन

OPERATION SINDOOR: भारत ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर की एयर स्ट्राइक; नौ ठिकानों को बनाया निशाना
सेना के अधिकारियों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले और भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत कई कूटनीतिक कदमों के एलान के बाद से पाकिस्तान बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। हालिया गोलीबारी की घटनाएं कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में हुईं। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का तुरंत और उचित जवाब दिया। रविवार देर रात यानी लगातार 11वीं रात भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटी जिले के कृष्णा घाटी, सलोत्री और खड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना अग्रिम चोकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


इसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया। पहले संघर्षविराम उल्लंघन आमतौर पर एक या दो क्षेत्रों तक ही सीमित रहता था। फरवरी, 2021 में भारत और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमति बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति आई थी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिणी भागों में अधिक होती हैं। इसका कारण वहां की भूमि की बनावट, क्षेत्र का भूगोल तथा अन्य कारक हैं। 

छोटे हथियारों से ही अभी गोलीबारी
सूत्रों ने बताया कि नवीनतम गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई है और तोपखाने से गोलाबारी नहीं हुई। हालांकि सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान बंकरों में गोला-बारूद के भंडारण के साथ किसी भी संभावित वृद्धि के लिए मध्यम तोपों को तैयार रखेगा।
विज्ञापन


आईबी पर गोलीबारी सामान्य नहीं
सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हाल में कुछ अकारण गोलीबारी की घटनाएं नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में एक साथ हुई हैं। पीर पंजाल रेंज के उत्तर और दक्षिण दोनों में, जो पिछले उल्लंघनों से थोड़ा हटकर है। इनमें से उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा और जम्मू क्षेत्र में अखनूर के पास नियंत्रण रेखा पर लगभग हर दिन संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर परगवाल सेक्टर में भी पिछले सप्ताह गोलीबारी हुई, जो सामान्य नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें