फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अनाज व तेलों की मांग घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-गेहूं, चावल सहित मसूर की आने वाली 400 गाड़ी की जगह संख्या आधी हुई
विज्ञापन

- प्रत्येक व्यापारी प्रतिदिन 15 लाख रुपये तक का कर रहा था खाद्य तेल का कारोबार

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले का खाद्य तेल और अनाज के व्यापार पर असर पड़ा है। जम्मू से कश्मीर और लद्दाख के लिए इन पदार्थों की मांग कम हुई है, जिससे नए माल को न मंगवाकर पहले से स्टाक में उपलब्ध माल की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि अभी इसका असर आम आदमी पर नहीं दिख रहा है।
फूड ग्रेन में गेहूं, चावल व मसूर की दाल शामिल है। इन पदार्थों को लेकर पहले जहां 400 गाड़ियां आ रही थीं वह घटकर 250 गाड़ी तक पहुंच गई हैं। कश्मीर को आपूर्ति किए जाने वाले चावल, गेंहू सहित मसूर की दाल की मांग घटी है। फूड ग्रेन एसोसिएशन के अध्यक्ष बिशनदास ने बताया कि कश्मीर में पर्यटकों की संख्या घटने के बाद यह स्थिति पैदा हुई है। मजदूर भी लोडिंग के लिए नहीं मिल रहे हैं। पर्यटकों की संख्या कम होने से खाद्य पदार्थों की मांग पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य तेल को स्थानीय बाजार में बेचा जा रहा
खाद्य तेल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने कहा कि जम्मू में 30 बड़े आढ़ती खाद्य तेलों के व्यापाार से जुड़े हैं। पहलगाम आतंकी हमले से पहले जहां प्रत्येक व्यापारी लगभग 15 लाख रुपये का खाद्य तेल मंगाकर बेच रहा था और मौजूदा यह घटकर आधी हो गई है। इसकी मांग न होने से व्यापारी आगे से माल नहीं मंगवा रहे हैं, जो स्टाक में है उसे स्थानीय बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें