फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वन स्टॉप सेंटर ने नेपाल निवासी दिव्यांग महिला को पहुंचाया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा इलाके में संदिग्ध हालत में मिली थी महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वन स्टॉप सेंटर ने एक विदेशी मूक-बधिर महिला को उसके घर पहुंचाने में मदद की है। महिला नेपाल की रहने वाली है, जो बीते दोनों पुलिस को जिले के सीमांत इलाके आरएस पुरा में मिली थी। पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। यहां कुछ दिन आश्रय देने के बाद महिला को उसके घर के लिए रवाना किया गया।

मामला शनिवार है। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र समन्वयक पल्लवी शर्मा ने बताया कि आरएस पुरा इलाके के स्थानीय लोगों को चकलोई मोड़ पर एक मूक-बधिर महिला संदिग्ध हालत भी दिखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को शहर के प्रीत नगर स्तिथ वन स्टॉप सेंटर में पहुंचाया।
विज्ञापन

मूक-बधिर होने की वजह से महिला अपने घर व परिजनों के बारे में कुछ भी बता नहीं पा रही थी। इस पर वन स्टॉप सेंटर ने महिला को अपने शेल्टर होम में आश्रय दिया व उसके घर और परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी। महिला के पास नेपाल की कुछ मुद्रा मिली। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर की टीम ने प्रशासन के सहयोग से नेपाल में महिला के परिजनों का पता लगाना शुरू किया।
विज्ञापन

मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर को पता चला कि महिला नेपाल के इलम इलाके की रहने वाली है। इसपर वन स्टॉप सेंटर ने महिला को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना कर दिया। पल्लवी शर्मा ने बताया कि वहां से महिला के परिजन उसे अपने साथ नेपाल ले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें