फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: रातें होंगी और सुरक्षित.. पुलिस नाकों पर रात में महिलाएं भी अब पहरेदार, जानें कहां-कहां हुई तैनाती

Mon, 24 Apr 2023 02:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू

सार

हर नाके पर दो महिला कर्मी तैनात रहेंगी। महिला पुलिसकर्मी रात 10 बजे लेकर सुबह 6 बजे तक रहेंगी। अब तक प्रदेश में कहीं भी रात के समय पुलिस नाकों पर महिला कांस्टेबल तैनात नहीं हुई हैं। पहली बार यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू: नाके पर पहरा देतीं महिला कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पहली बार रात के समय अब पुलिस नाकों पर महिला कांस्टेबल भी ड्यूटी देंगी। इसकी शुरूआत जम्मू जिले से की गई है। शहर के सभी थानों के अंतर्गत 12 जगहों पर महिला कर्मियों की तैनाती की गई है। रात के समय महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें, कहीं किसी महिला की संदिग्ध हरकत को देख उसकी तलाशी और पूछताछ की जाए। इस उद्देश्य के साथ महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


हर नाके पर दो महिला कर्मी रहेंगी तैनात
 
अब तक प्रदेश में कहीं भी रात के समय पुलिस नाकों पर महिला कांस्टेबल तैनात नहीं हुई हैं। हर नाके पर दो महिला कर्मी तैनात रहेंगी। बता दें कि महिलाएं रात 10 बजे लेकर सुबह 6 बजे तक रहेंगी।

जानकारी के अनुसार जम्मू शहर के जानीपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत रूप नगर मुट्ठी पुलिस नाका, पक्का डंगा पुलिस स्टेशन अंतर्गत पक्का डंगा नाका, सर्कुलर रोड नाका, बस स्टैंड पुलिस स्टेशन अंतर्गत इंदिरा चौक नाका, पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन अंतर्गत जिला उपायुक्त क्रासिंग नाका, नबाबाद पुलिस स्टेशन अंतर्गत डोगरा चौक पुलिस नाका, सिटी पुलिस स्टेशन अंतर्गत विवेकानंद चौक नाके पर महिला कर्मियो को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, गंग्याल पुलिस स्टेशन अंतर्गत फवारा चौक पुलिस नाका, बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन अंतर्गत कालिका कालोनी नाका, त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत नरवाल चौक नाका, सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत सतवारी नाका और गांधी नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत विक्रम चौक नाके पर इन महिला कर्मियो को तैनात किया गया है।

नाके पर तैनात महिला कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
लगभग हर क्षेत्र के प्रवेश को कवर किया

बता दें कि जिन नाकों पर महिला कर्मियों को तैनात किया गया है। इन नाकों से होकर ही अधिकतर लोगों का आना जाना होता है। विक्रम चौक, फवारा चौक, सतवारी, डोगरा चौक, इंदिरा चौक, सर्कुलर रोड, विवेकानंद चौक ही शहर के प्रमुख पुलिस नाके हैं। ऐसे में इन सभी इलाकों पर महिला कर्मियों की तैनाती से कवर किया गया है।
 

jammu kashmir police women constable (File) - फोटो : अमर उजाला
क्यों पड़ी जरूरत

रात के समय महिलाएं शहर में घूमने के लिए सुरक्षित माहौल महसूस कर सकें। यदि कोई वाक्या हो तो वह नाके पर जाकर बता सकती हैं। इसके साथ ही रात के समय महिलाओं के संदिग्ध अवस्था में घूमने पर उनसे पूछताछ करने के लिए मदद मिलेगी। फिलहाल शहर में महिलाओं को तैनात किया गया है। इसके बाद ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस नाके पर महिला कांस्टेबल तैनात करेंगे। -चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू।
विज्ञापन

jammu kashmir police women constable (File) - फोटो : अमर उजाला
नशा तस्करी में महिलाएं भी शामिल

बता दें कि इस समय शहर में सबसे बड़ी चुनौती नशा तस्करी है। महिलाएं भी तस्करी के मामलों में  संलिप्त   हो रही है। शहर के सतवारी, बाग ए बाहु, त्रिकुटा नगर इलाकों में पिछले एक साल के भीतर 10 महिलाएं नशा तस्करी में पकड़ी जा चुकी है। यहां तक कि छत्तीसगढ़, पंजाब की महिलाओं को भी नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। इन नाकों पर महिलाओं की तैनाती से नशा तस्करी में संलिप्त महिलाओं को पकड़ने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें