फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बचेगी अनमोल जान, महादानियों ने किया रक्तदान... अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

Wed, 14 Jun 2023 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के कॉमर्स कॉलेज के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन महादानियों को सलाम करते हुए उन्हें विशेष प्रमाण पत्र भी दिए।
विज्ञापन
1 of 5
कॉमर्स कॉलजे में रक्तदान शिविर आयोजित - फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस पर एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जम्मू के युवा महादानियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह देखते बना। अमर उजाला फाउंडेशन महादानियों को सलाम करते हुए उन्हें विशेष प्रमाण पत्र भी दिए। एनसीसी विंग कॉमर्स कॉलेज, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और जीएमसी के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू में रक्तदान शिविर के दौरान - फोटो : अमर उजाला
सरकारी और निजी अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने की दिशा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ये पहल की गई। आज भी रक्तदान को लेकर लोगों में अलग-अलग भ्रांतियां हैं, खासतौर पर गर्मी के मौसम में लोग रक्तदान से परहेज करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान के चौबीस घंटे के भीतर शरीर में प्राकृतिक तौर पर रक्त पूरा हो जाता है, जिससे इंसान पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। रक्तदानियों की कमी के कारण अस्पतालों में खून की मांग और उपलब्धता में अंतर बढ़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू में रक्तदान शिविर के दौरान - फोटो : अमर उजाला
एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रधानचार्य ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। मानवता के प्रति कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए आप इस महादान से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकते हैं। 

4 of 5
उधमपुर में रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर में वीर सैनिकों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन, सीआरपीएफ की 137 बटालियन और रेडक्रॉस सोसायटी संयुक्त रूप से विश्व रक्तदाता दिवस पर ओमाड़ा मोड़ स्थित सीआरपीएफ के एसआरटीसी कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इसमें सीआरपीएफ के जवान भी रक्तदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुंदरबनी में रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

सुंदरबनी में भी आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सुंदरबनी के साथ लगते बीएसएफ कैंपस में अमर उजाला फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग सुंदरबनी एवं सीमा सुरक्षा बल सुंदरबनी की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में देश के वीर सैनिकों ने रक्तदान किया है। इस दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से उन्हें रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें