फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल : मुस्कान को एक और स्वर्ण, जिम्नास्टिक टीम ने जीते कुल सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। वीरवार को जिम्नास्टिक के रिबिन इवेंट में मुस्कान राणा ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय खेलों में यह उनका दूसरा स्वर्ण पदक है। इसी इवेंट में मान्या शर्मा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। बुधवार को दोनों जिम्नास्ट महिला रिदमिक जिम्नास्टिक के बॉल इवेंट में रजत और कांस्य पदक जीता था।
दो पदक जीतने के साथ मुस्कान के नाम कुल पांच पदक रहे, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल थे। मान्या ने व्यक्तिगत वर्ग में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। क्लब टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की सामूहिक ताकत टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने में भी दिखी। यहां मुस्कान, मान्या, वैभवी और जागृति ठाकुर ने मिलकर जम्मू-कश्मीर के लिए एक यादगार पल बनाया। यह रजत पदक टीम वर्क की शक्ति और इसमें शामिल प्रत्येक जिम्नास्ट के समर्पण का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्नास्ट, उनके कोच, जम्मू-कश्मीर जिमनास्टिक एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल सहित पूरी टीम को बधाई दी। जीएफआई के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से नियुक्त जम्मू-कश्मीर दल के सीडीएम किरण वात्तल ने जिम्नास्टों और उनके प्रशिक्षकों विशेष रूप से अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाली पटेल सिंह, एसपी सिंह और मनीष गुप्ता की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें