फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यूट्यूब देख जिम्नास्टिक शुरू करने वाली मुस्कान अब बनी देश की सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
38वें राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण सहित कुल पांच पदक जीते, अब एशियन गेम्स पर रहेगी नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यूट्यूब ने जम्मू-कश्मीर को विश्व स्तरीय की जिम्नास्ट दी है। करीब सात साल पहले जम्मू के रहने वाली मुस्कान राणा ने पहली बार यूट्यूब पर ही जिम्नास्टिक खेल को देखा। खेल अलग लगा था इसके लिए ही रुचि बढ़ी, फिर माता-पिता से बोला, उनका सहयोग मिला जिसके बाद मुस्कान ने सक्रिय रूप से जिम्नास्टिक से जुड़ी और फिर पीछे मुड़ नहीं देखा और सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट बनी।
शहर के बाहु फोर्ट इलाके की रहने वाली मुस्कान का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पिता किरन सिंह राणा मोमोज बनाने का काम करते है। बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहते है कि उसकी मेहनत ने उसे आज यहां पहुंचाया है। छह साल की उम्र से उसने खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक उसकी पहली पंसद थी। बेहतर प्रशिक्षण और सहयोग मिला तो आज देश को नाम रोशन कर रही है। मुस्कान राणा ने उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में पांच पदक जीते हैं, जिसमें दो स्वर्ण पदक शामिल हैं। साथ ही उन्हें बेस्ट जिम्नास्टि का पुरस्कार भी मिला। मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया है। खेलों इंडिया गेम्स में भी मुस्कान अपने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

मुस्कान की माता उषा देवी कहती है मुस्कान अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। बेटी अपनी लक्ष्य को हासिल करने के लिए नियमित मेहनत करती है। मुस्कान एमए स्टेडियम में प्रशिक्षण करती है। हाल ही में हुई राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में मुस्कान ने चार पदक जीते थे। मुस्कान का अलगा लक्ष्य अब एशियन गेम्स होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें