फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नई बस्ती में 14 दुकानदारों को मिले नोटिस पर आक्रोश, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
नोटिस के विरोध में धरना देते नई बस्ती के दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
दुकानों के बदले दुकानें देने की उठाई मांग, कहा- हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन

उपराज्यपाल और नगर निगम के मिले आश्वासन के बाद हुई कार्रवाई पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सतवारी-नई बस्ती फ्लाईओवर निर्माण के चलते राजस्व कमिश्नर नगर निगम की ओर से 14 दुकानदारों को नोटिस देने के बाद मामला गरमा गया है। वहीं, नई बस्ती के दुकानदारों ने शटर बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि यह अन्याय है। दुकानदार हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
सतवारी बाईपास पर इन दिनों कुंजवानी-जम्मू शहर की तरफ से फ्लाईओवर का काम युद्धस्तर पर जारी है। गांधी नगर की तरफ से पिलर बनाए जाने को लेकर हाईवे के किनारे नई बस्ती बाजार में दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम राजस्व कमिश्नर की तरफ से 14 दुकानदारों को होली से एक दिन पहले नोटिस थमा दिए। इस दौरान भी दुकानदारों ने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को दुकानदारों ने टेंट लगाकर दुकानों के सामने पूर्व पार्षद पवन सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पूर्व पार्षद ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ 10 महीने पहले हुई बैठक में आश्वासन मिला था कि दुकानदारों को दुकान के बदले दुकान दी जाएगी। लेकिन, नगर निगम दुकानों को हटाने के लिए 14 दुकानदारों को नोटिस थमा दिया।
दो महीने पहले भी इस मुद्दे पर नगर निगम कमिश्नर से बात हुई थी। कुल 39 दुकानदार हैं, जिनके सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। वह इन स्थितियों में आखिर कहां जाएंगे। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में सदस्य वहां पहुंचे और धरने का समर्थन किया।
धरने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन नवीन गुप्ता, विक्रांत शर्मा, संदीप गुप्ता, राज सिंह, बाबूराम, विकास शर्मा, पंकज गुप्ता, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

जमीन चंद्रभागा में दिखाई गई तो दुकानें अब तक क्यों नहीं हुईं तैयार
पूर्व पार्षद पवन सिंह ने कहा कि चंद्रभागा में दुकानदारों को जमीन दिखाई गई। पसंद आने के बाद सहमति भी बनी। ऐसे में दुकानदारों को यहां से उजाड़ने के पीछे नगर निगम व प्रशासन की क्या मंशा समझ से परे है। दुकानदार सड़क पर आ जाएंगे। घरों का खर्च कैसे चलेगा और बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इन स्थितियों के बारे में नगर निगम को सोचना होगा। उपराज्यपाल से हुई वार्ता में यह आश्वासन दिया गया था कि जब दुकानों की चाबी देंगे तभी तोड़ने के लिए कोई आएगा।
विज्ञापन



विधायक रैना ने दिया आश्वासन, करेंगे भूख हड़ताल
ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि एसेंबली के बीच से विधायक डा. नरेंद्र सिंह रैना धरने पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह सभी 39 दुकानदारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए भूख हड़ताल पर भी बैठने से गुरेज नहीं होगा। न्याय के लिए हर संघर्ष किया जाएगा। दुकानदारों को उनका हक दिलाकर ही धरना समाप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें