फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम की ऑनलाइन टैक्स वसूलने की तैयारी, पीओएस मशीनों से डोर-टू-डोर होगी वसूली

Fri, 15 Mar 2019 06:27 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • तैयार हो रहा सेटअप, 75 वार्ड और कामर्शियल क्षेत्रों से होगी कर वसूली
  • मशीनें हैंडल करने के लिए जल्द दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू नगर निगम ने डोर-टू-डोर शुल्क वसूलने के लिए तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए पांच प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीनें मांगा ली गई हैं, जिनके जरिये शहर के सभी वार्ड और व्यवसायिक क्षेत्रों से निगम कर वसूल करेगा। इससे कैश के झंझट से परेशानी मिलेगी और पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन


नगर निगम शहर में सभी प्रकार के कर और शुल्क ई-पेमेंट के जरिये करने की योजना लगभग तैयार कर चुकी है। इसके तहत पांच पीओएस मशीनें पहुंच चुकी हैं। इन्हें ट्रायल के लिए वार्ड में सुपरवाइजरों को दिया जाएगा। निगम इन मशीनों के जरिये पार्किंग, दुकान, गैरेज, यूजर चार्ज, स्वच्छता चार्ज समेत अन्य सभी कर की वसूली करेगा। 

एक अधिकारी के मुताबिक इन सभी सुविधाओं के जरिये निगम को करीब सालाना 12 करोड़ रुपये मिलते हैं। अब यह सीधी पीओएस मशीन के जरिये निगम के खाते में जाएंगे। साथ ही हिसाब में पारदर्शिता भी रहेगी। उन्होंने बताया कि आगे सभी वार्डों को पीओएस मशीनों से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, वार्ड में सुपरवाइजर को इनकी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी तरह रेवेन्यू सेक्शन की निगरानी में सभी प्रकार के कर ई-पेमेंट मोड के तहत ही वसूल किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक यह सभी पीओएस मशीने जेके बैंक की होंगी।

जल्द शुरू होगी ट्रेनिंग
पीओएस मशीनों से सुविधा शुल्क वसूलने की प्रक्रिया पूरे शहर में निगम जल्द शुरू कर देगा। इससे पहले रेवेन्यू सेक्शन की ओर से मशीनों को हैंडल करने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि उन्हें कोई समस्या न हो।
 

प्रक्रिया है जारी
"निगम में कर व सुविधा शुल्क वसूली के लिए ई-पेमेंट और डोर-टू-डोर शुल्क वसूलने की प्रक्रिया पर काम जारी है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।"-प्रदीप मन्हास, ज्वाइंट कमिश्नर, जम्मू नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें