फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाक की गोलाबारी में राजौरी में सेना का कुली घायल

Fri, 15 Mar 2019 04:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से चलाई गई गोली लगने से सेना का एक कुली घायल हो गया।    
विज्ञापन


अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को सुबह-सुबह नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। 

एक गोली सेना के कुली सुरजीत कुमार को जा लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।    

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के अलावा, अन्य कहीं से भी बुधवार को दोपहर बाद से संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की खबर नहीं है।    

26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के एक शिविर पर भारत ने एकतरफा हवाई हमला किया था जिसके बाद से सीमा पर गोलीबारी का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की कार्रवाई, 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के जवाब में थी जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।    

भारत की कार्रवाई के बाद नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। गोलीबारी में चार नागरिक मारे जा चुके हैं और कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें