नगर निगम ने खुले में मीट बेचने, काटने वालों पर शिकंजा कसते हुए कच्ची छावनी में दो दुकानें सील कर दी हैं। इसके साथ ही कई बकरों सहित 400 मुर्गे जब्तकिए हैं।
एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी गई है कि दुकानदार कोई भी बकरा, मुर्गा या मछली खुद नहीं काट सकता है।
ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन होगा। नगर निगम के बूचड़खानों से ही मीट की सप्लाई की जाएगी, जिसे ही दुकानदार बेच सकेंगे।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। म्यूनिसिपल वेटरनरी अफसर डा. जफर इकबाल के नेतृत्व वाली टीम ने इंदिरा चौक, पंजतीर्थी, उस्ताद मोहल्ला, स्लाटर हाउस और महेश पुरा चौक में अतिक्रमण हटाने के साथ खुले में बकरे काटने वालों पर शिकंजा कसा। नियमों की अनदेखी करने वालों के बकरों को जब्त कर लिया।
हंगामे के बीच नगर निगम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि त्योहारों के मद्देनजर शहर को साफ सुथरा रखने में सहयोग दें।
खुले में मीट बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। टीम के सदस्यों ने जगह-जगह फुटपाथ पर रेहड़ी, फड़ी लगाकर बैठे लोगों को हटाया।
इसके साथ ही म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट ने ज्वाइंट कमिश्नर (एडमिन) आरएस जम्वाल और खिलाफ वर्जी ने टीम के साथ अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।