फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मढ़ में बारिश, ओलावृष्टि से फसल गिरी

Mon, 21 Apr 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिश्रीवाला। मढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार शाम को बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है। इस कारण आम और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। बारिश से मढ़ के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है।
रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई और पौना घंटा तक जारी रही। इससे क्षेत्र में गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी रामपाल ने बताया कि बारिश तो कम हुई, ओलावृष्टि ने फसल को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी थी और दो दिनों में कटाई शुरू वाले थे, लेकिन बारिश व ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें