जम्मू। जम्मू बस स्टैंड पर रविवार सुबह एक बस के कंडेक्टर का शव मिला है। उसकी पहचान मंजू उर्फ कर्ण कुमार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में है। वह अंतरराज्यीय रूट पर चलने वाली एक निजी बस का कंडेक्टर था। पुलिस को जानकारी मिली थी एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जीएमसी भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो