मिश्रीवाला। मढ़ विधानसभा की जसवां पंचयात के प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर सुई में श्रीमद्भागवत कथा चौथे दिन भी जारी रही। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर कथा का श्रवण किया। इस मौके पर कथावाचक गिरिधर गोपाल व्यास देव ने बताया कि भागवत की कथाएं सुनने से ज्ञान मिलता है।
भागवत सप्ताह में सत्संग एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिसमें श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनने और समझने के लिए लोग इकट्ठे होते हैं। यह आयोजन आमतौर पर सात दिनों तक चलता है। भागवत सप्ताह में सत्संग के लाभ बहुत लाभ हैं। सत्संग में भाग लेने से लोगों की भक्ति भावना बढ़ती है।
विज्ञापन
भागवत की कथाएं सुनने से मन शांत होता है और मानसिक तनाव कम होता है। उन्होंने लोगों से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को सत्संग में भाग लेना चाहिए।