अंतर स्कूल जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों के 520 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से मढ़ में आठ दिवसीय अंतर स्कूल जोनल स्तरीय प्रतियोगिता जारी हैं। रविवार को तीसरे दिन अकलपुर स्कूल ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया है।
अंडर-14 और 17 आयु वर्ग (बॉयज-गर्ल्स) की प्रतियोगिता में मढ़ जोन के विभिन्न स्कूलों के 520 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। तीसरे दिन कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ में खेले गए।
वॉलीबॉल में अंडर-17 के गर्ल्स वर्ग में गवर्नमेंट हाई स्कूल अकलपुर का मुकाबला गवर्नमेंट हाई स्कूल मढ़ के साथ हुआ, जिसे अकलपुर हाई स्कूल की लड़कियों ने जीता। अंडर-17 में ही कबड्डी का मुकाबला अकलपुर स्कूल और घो मन्हासा स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिले अकलपुर स्कूल की लड़कियों ने जीता।
इस मौके पर क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी मढ़ अनुपुनम सांगड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।