फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिश्रीवाला में स्वच्छता अभियान फेल, सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेर

Thu, 10 Apr 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-अखनूर मार्ग के किनारे से कई-कई दिन तक नहीं उठती गंदगी
विज्ञापन

वाहनों का इंतजार करने वाले यात्री व स्थानीय लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। जम्मू-अखनूर मुख्य सड़क पर मिश्रीवाला में स्वच्छता अभियान फेल हो चुका है। सड़क किनारे जगह-जगह लगे गंदगी व कचरे के ढेर अभियान की पोल खोल रहे हैं। इससे वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कई-कई दिनों तक कचरा व गंदगी नहीं उठाई जाती है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मिश्रीवाला चौक में टैक्सी कि प्रतीक्षा कर रहीं पूजा देवी, सीमा और सत्या आदि ने बताया कि सड़क किनारे फैली गंदगी के कारण काफी दिक्कत हो रही है। यहां पर वाहनों का इंतजार करना भी मुश्किल है। बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गंदगी के ऐसे ही ढेर क्षेत्र में कई जगह देखे जा सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मिश्रीवाला में सफाई व्यवस्था ठीक करने व विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग उठाई है। साथ ही जल्द कदम नहीं उठाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें