कलश विसर्जन के साथ तारू चक गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। श्रीमद्भागवत कथा आत्म-साक्षात्कार, दिव्य संबंध और नैतिक उत्थान का मार्ग है। यह ज्ञान कथा वाचक पंडित गोकुल शास्त्री ने बुधवार को मढ़ विधानसभा क्षेत्र के तारू चक गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन दिया। इससे पहले कलश यात्रा के साथ कथा का समापन हो गया।
अंतिम दिन उन्होंने कथा के सात दिनों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा की शिक्षाएं विशेष रूप से युवाओं के लिए मूल्यवान हैं। क्योंकि वे नैतिक मूल्यों, आत्म-अनुशासन और उद्देश्य की गहरी भावना पैदा करती हैं।
कथा के अंत में कलशों का विसर्जन करना चाहिए। यह आध्यात्मिक नवीनीकरण और दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है। इससे श्रद्धालुओं को आंतरिक शांति और ज्ञान की अनुभूति होती है।
इस मौके पर पंडित आत्म, प्रकाश शर्मा, सुमित शर्मा, तिलक राज, अमित शर्मा, जीत राज, पवन कुमार, सुखदेव, मदन कुमार आदि मौजूद रहे।