फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चक जाफरवासी मात्र एक मेटाडोर के भरोसे, ई-बस चले तो मिले राहत

Fri, 11 Apr 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बाद कई मेटाडोर संचालकों ने बदले रूट, पांच साल से क्षेत्रवासी देख रहे सुविधा की राह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। कोरोना के बाद से मढ़ विधानसभा क्षेत्र के चक जाफर गांव तक केवल एक ही मेटाडोर चल रही है, जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनहोंने उपराज्यपाल के ई-बस सुविधा की मांग उठाई है।
क्षेत्रवासी प्रदीप कुमार और सन्नी देवी ने बताया कि मढ़ से करीब तीन किलोमीटर दूर चक जाफर गांव के लोगों को पांच साल से मिनी बस सेवा की सुविधा नहीं मिल रही है। इलाके को जोड़ने वाली सभी मेटाडोर के संचालकों ने कोरोना काल के बाद अपने रूट बदल दिए हैं। अब क्षेत्रवासी केवल एक ही मेटाडोर के सहारे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी वर्ग और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों, कर्मचारियों सहित आम लोगों को पहले अपने स्तर पर हल्का चौक तक आना पड़ता है। इसके बाद आगे के लिए बस या मेटाडोर मिलती है। प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा हल्का चौक से जम्मू के लिए कुछ महीने पहले ई-बसें चलाई हैं, लेकिन चक जाफर गांव के लोगों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नजरअंदाज कर दिया है।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों के लोगों को जम्मू जाने में हो रही परेशानी
सन्नी देवी ने बताया कि ई-बस या दूसरे रूट की गाड़ी पकड़ने के लिए चक जाफर, सखा पीर, टोकरिया आदि गांवों के सैकड़ों विद्यार्थियों और लोगों को जम्मू तक आवागमन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को होती है, जिन्हें सुबह के समय से कोई सुविधा नहीं मिलती। प्रदीप कुमार ने बताया कि हल्का या मढ़ से गाड़ी पकडने के लिए लोगों को ई-रिक्शॉ या फिर लिफ्ट लेनी पड़ती है। इस कारण करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें