जम्मू। श्रमायुक्त चरणदीप सिंह ने कारखाना व ईट भट्टा मालिकों को निर्देश दिए कि वह अपने यहां पर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। श्रमायुक्त ने कहा कि इसमें भीषण पड़ रही गर्मी के कारण सुरक्षा के लिए कड़े उपाय करने की जरूरत है।
सलाह दी गई है कि जहां भी संभव हो दोपहर में 12 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच श्रमिकों को कार्य कराने से बचा जाए। उनके लिए ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ब्यूरो