स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू से मिलते फार्मासिस्ट शिष्टमंडल के सदस्य।
जेकेजीपीए के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर सरकारी फार्मासिस्ट एसोसिएशन (जेकेजीपीए) जम्मू के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष भारत भूषण भगत के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू से मुलाकात कर फार्मासिस्टों की मांगों पर चर्चा की। इसमें प्रमुख रूप से भारत के कई राज्यों की तर्ज पर फार्मासिस्ट का नामकरण फार्मेसी अधिकारी के रूप में करने की मांग की गई।
इसके अलावा जिला अस्पतालों और उप जिला अस्पतालों में तकनीकी अधिकारी फार्मेसी का पद सृजित करने, फार्मासिस्टों के रिक्त पदों को भरने, फार्मेसी शिक्षा को विनियमित करने के लिए बोर्ड का गठन करने, पदों का सृजन, आरएमपी पंजीकरण की बहाली आदि की मांग की गई।
इस दौरान सुशील सूदन अध्यक्ष जेकेएमईएफ और सदस्य फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, शेख मेराजुद्दीन अध्यक्ष जम्मू कश्मीर सरकारी फार्मासिस्ट एसोसिएशन कश्मीर प्रांत, सुरजीत राजन, तेजिंदर सिंह, साहिल, विनोद कुमार, मदन लाल शर्मा, बहादुर सिंह मौजूद रहे।