शारिका विहार डेवलपमेंट कमेटी के सदस्या ने विभागीय अधिकारी से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रात के समय बिजली विभाग के कार्यालय में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर समस्या का निदान हो सके। यह मांग शारिका विहार डेवलपमेंट कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली कॉरपोरेशन जम्मू उत्तर के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात कर उठाई।
उन्होंने अधिकारी से अपील की है कि रात के समय बिजली संकट होने पर फोन उठाया जाए और समाधान किया जाए। लाइनमैन भी अपने स्तर पर समस्या का निदान करे। एक्सईएन ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के चेयरमैन राकेश शर्मा, रमेश, करनैल चंद, प्रीतम शर्मा और पूर्व मंडल प्रधान सुरेश खजूरिया मौजूद रहे।