जम्मू। समग्र कृषि विकास परियोजना के तहत विकासात्मक कार्यों के लिए अधिकारी कृषि विभाग और संबद्ध विभागों के बीच तालमेल बिठाएं। यह बामें निदेशक कृषि जम्मू एस. अरविंदर सिंह रीन ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी), केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस), कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) सहित कृषि क्षेत्र की योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रगति पर कृषि निदेशालय तालाब तिल्लो हुई समीक्षा बैठक में कहीं।
बैठक में धन के उपयोग के साथ-साथ एचएडीपी और सीएसएस के तहत प्रशिक्षण कैलेंडर जारी करने को कहा। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड मिशन (एनबीबीएम) के प्रशिक्षण कार्यक्रम, निधि उपयोग पर अपडेट, दक्ष किसान पोर्टल पर पाठ्यक्रम पूरा करने की स्थिति, केकेजी पोर्टल पर किसान और खेत पंजीकरण की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कृषि निदेशक एएस रीन ने सभी अधिकारियों को आवंटित धनराशि के विवेकपूर्ण एवं समय पर उपयोग में तेजी लाने का निर्देश दिया। कृषि निदेशक ने सार्वजनिक क्षेत्र और एकीकृत कृषि प्रणाली (आईएफएस) के तहत अन्य विभागों को सौंपे गए कार्यों की स्थिति पर चर्चा की।