जम्मू। जम्मू-कश्मीर मेडिकल एम्प्लाइज फेडरेशन की नवगठित इकाई की रविवार को गांधी नगर अस्पताल में सुशील सूदन और नवनियुक्त अध्यक्ष जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें चालीस से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहां महासंघ को मजबूत करने और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी पहलों पर चर्चा की गई। प्रमुख प्रस्ताव आम जनता के हित में उचित और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए विधायकों के माध्यम से सरकारी स्तर की मांगों को प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।
कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए अन्य महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र विचार के लिए उपयुक्त अधिकारियों के समक्ष रखने का फैसला लिया गया। बहादुर सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), प्रफुल्लत सिंह, धीरज शर्मा, ओंकार सिंह, मोहम्मद नदीम, भारत भूषण, नीरज कुमार, सुनील चौहान और अनीता कुमारी भी बैठक में मौजूद रहे।