फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में आ सकती है केदारनाथ जैसी तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कभी भी केदारनाथ जैसी भीष्ण तबाही मच सकती है। प्रशासन को इस बारे में पहले से पता है लेकिन इससे बचने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उधमपुर विकास परिषद के सदस्यों ने चिंता जाहिर की है कि कटड़ा और उधमपुर की पहाड़ियों से भूस्खलन कभी भी हो सकता है जिससे भारी तबाही होगी।

परिषद के अध्यक्ष अनिल पाबा ने का कहना है कि देविका नदी के आसपास क्षेत्र बेहद संवेदनशील हैं।

वैष्‍णों देवी में देविका मचाएगी तबाही !

उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हिमाचल और वैष्णों देवी जैसे क्षेत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यहां भी भूस्‍खलन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

उन्होंने बताया कि गंगेडा की पहाड़ियों पर पिछले साल भूस्खलन हुआ था, जिसके कारण लोगों को बेघर होना पड़ा था। गंगेडा की पहाड़ियों में काफी मात्रा में देविका का पानी मौजूद है।

देविका का पानी काफी मात्रा में गंगेडा से नैनसू तक अंदर ही अंदर रिस रहा है। जो किसी भी वक्त फूट सकता है।
विज्ञापन

किसी भी समय टूट सकते हैं ये पुल

परिषद के महासचिव परवेश परिहार ने कहा कि देविका में बनी प्रोटक्शन वाल अवैध है। लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण कई जगह से दीवार टूट गई है और इसकी मरम्मत भी नहीं हुई है।

पुलों की हालत भी जर्जर हो चुकी है। हाल ही में एक पुल बहने के कारण कीमती जान भी गवांनी पड़ी। देविका किनारे रहने वाले लोगों के लिए कभी भी आफत आ सकती है।

एमएच पुल, मोयाड़ा पुल, देविका पुल किसी भी समय टूट सकते हैं। परिषद ने स्‍थानीय प्रशासन से मांग की है कि इसकी जल्द मरम्मत कराई जाए और हादसे का जिम्मेदार सरकार को बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें