फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: धनतेरस के लिए सजे बाजार, आज मनाया जाएगा पर्व, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी एवं पूजन

Fri, 10 Nov 2023 01:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

त्योहारी सीजन के बीच दुकानदारों ने धनतेरस के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहारों को भुनाने और उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए सामान पर ऑफर देने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन पर सजी बाजार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसे लेकर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:36 से शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 01:58 पर समाप्त होगी।

विज्ञापन


प्रदोष काल शुक्रवार शाम 05:30 से शुरू होकर रात्रि 08:08 तक है। ऐसे में इस बार पर्व 10 नवंबर को ही मनाया जाएगा, क्योंकि 11 नवंबर को त्रयोदशी तिथि प्रदोष से पहले ही दोपहर को समाप्त हो रही है। शाम को श्रीगणेश, माता लक्ष्मी, यमराज, भगवान कुबेर और भगवान धनवंतरी की पूजा करें।

इस पर्व पर बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है लेकिन इस बात का ख्याल रखना चाहिए कभी भी घर में नए बर्तन खाली न रखें। बर्तन खरीद कर पानी से भर दें। लोहे, स्टील और कांच के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन के बीच दुकानदारों ने धनतेरस के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहारों को भुनाने और उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए सामान पर ऑफर देने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच ज्यूल चौक बाजार के दुकानदारों ने इस बार धनतेरस पर 20 से 40 फीसदी छूट देने का दावा किया है।

किशन लाल, संजय और रतीश ने बताया कि धनतेरस पर लोग रसोई सहित घरों के सामान की खरीदारी करते हैं। इस बार ज्यादा खरीदारी की संभावना है। सामान एमआरपी से डिस्काउंट रेट पर दिया जाएगा। डिस्काउंट सामान पर निर्भर करेगा। फिर भी 20 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। इस बार विभिन्न किस्मों का सामान बेहरीनी रेंज में उपलब्ध है। इसके अलावा मोती बाजार, पुरानी मंडी, सिटी चौक, कनाल रोड, तालाब तिल्लो, गांधी नगर, शास्त्री नगर, नरवाल सहित अन्य बाजारों में भी बर्तनों की दुकानें सज गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें