अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आध्यात्मिकता ही मानवीय एकता को मजबूत कर सकती है। लोगों को एक-दूसरे के करीब लाकर आपसी प्रेम व सद्भाव को बढ़ा सकती है। इसी उद्देश्य से 24 अप्रैल को संत निरंकारी मिशन की भारत स्थित सभी शाखाओं में मानव एकता दिवस का वार्षिक आयोजन होगा।
यह जानकारी संत निरंकारी मंडल सचिव एवं समाज कल्याण विभाग के प्रभारी जोगिंदर सुखीजा ने बुधवार को जारी बयान में दी है। उन्होंने बताया कि वार्षिक आयोजन में बाबा गुरबचन सिंह व शिष्य चाचा प्रताप सिंह के महान जीवन से प्रेरणा लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सतगुरु की असीम कृपा से इस वर्ष भी विश्व भर में 500 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।