फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महाशिवरात्रि पर कश्मीरी पंडितों के शिविरों में करें पुख्ता व्यवस्था

विज्ञापन
​शिविर में लगाए स्टाल का जायजा लेते आयुक्त राहत एवं पुनर्वास फोटो सूचना विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राहत एवं पुनर्वास आयुक्त ने विभिन्न शिविरों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को राहत एवं पुनर्वास (माइग्रेंट) आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी ने जगती, नगरोटा, मुट्ठी और पुरखू स्थित प्रवासी शिविरों का दौरा किया। इस दौरान प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रवासी शिविरों में फूल, सब्जियां, अखरोट, पूजा और खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए लगाए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने ने प्रवासी शिविरों में राशन की उपलब्धता का जायजा लिया। संबंधित विभाग को सभी प्रवासी और गैर-शिविर क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने को कहा। जेकेपीडीसीएल और जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता को बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें