फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पीरखो में चार दिवसीय मेले का आगाज

Wed, 26 Feb 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पीरखो में मेले का शुभारंभ करते मुख्य अति​थि व अन्य। संवाद
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
विज्ञापन

ध्वजारोहण के साथ महंत व विधायक ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जम्मू के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर पीरखो में चार दिवसीय मेले का मंगलवार को आगाज हुआ। इसका शुभारंभ महंत पीर राजिंद्र नाथ और विधायक युद्धवीर सेठी ने किया।
यह मेला पर्यटन विभाग व पीरखो मंदिर की ओर से लगाया गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों और श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर मेले का लुत्फ उठाया। मेले में विभिन्न व्यंजनों, खिलौनों सहित अन्य वस्तुओं के स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम कि शुरुआत पुलिस बैंड के साथ हुई। उसके बाद हर हर महादेव के जयकारों व मंत्रोच्चार के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण किया गया। कलाकारों की ओर से शिव भजन व शिव तांडव आदि की प्रस्तुतियां दी गईं। स्थानीय कलाकार समूहों जेक्सन ग्रुप, राधिका डांस ग्रुप सहित सहित अन्य के कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विधायक ने कहा कि मेले समाज में शांति और एकता के प्रतीक हैं। मेले में दूसरे दिन बुधवार को हवन यज्ञ, सत्संग व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुनैना मेहता, पीर करणनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आज लगाए जाएंगे जगह-जगह भंडारे
महाशिवरात्रि पर शहर में जगह-जगह भंडारे लगाए जाएंगे, जिनके लिए आयोजकों ने तैयारियां कर ली हैं। पीरखो के पास शिवरात्रि पर भंडारा आयोजित कर रहे महामाया समिति के सदस्य विरेंद्र ने बताया कि उनकी संस्था 25 साल से भंडारा लगा रही है। यह सुबह से शाम तक चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें