फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अस्थायी कर्मचारियों को किया जाए नियमित

विज्ञापन
महापंचायत में भाग लेते अस्थाई कर्मचारी ...एसोसिएशन
विज्ञापन
हरि सिंह पार्क में दो दिवसीय महापंचायत का समापन, एक अप्रैल को कश्मीर में होगा सम्मेलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर केजुअल लेवर यूनाइटेड फ्रंट की ओर नियमितीकरण मांग के समर्थन महाराजा हरि सिंह पार्क में दो दिवसीय महापंचायत का मंगलवार को समापन हो गया। इस मौके पर अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।
दूसरे दिन महापंचायत को पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों के साथ सरकारों ने भेदभाव किया है। कर्मचारियों को लाभ मिलना चाहिए। अन्य राज्यों की की तर्ज पर ही लाभ दिया जाए। फ्रंट के अध्यक्ष बाबू हुसैन मलिक ने कहा कि कर्मचारी अब मांगों को पूरा करने के लिए सड़कों पर हैं।
विज्ञापन

सरकार को फैसला लेना चाहिए और राहत देनी चाहिए। कई बार कर्मचारी धरने प्रदर्शन कर चुके हैं। आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू किया जाए। नियमितीकरण की नीति बनाई जाए। ऑनलाइन प्रक्रिया में कर्मचारियों को नाम दर्ज हों।
ओवरएज और मारे गए मजदूरों के लिए भी नीति बननी जरूरी है। बकाया वेतन जारी किया जाए। विभागों से कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं हुआ है। जेकेपीडीसीएल में 2019 में हुई डीपीसी को लागू किया जाए।
विज्ञापन

वन विभाग में 25 दिनों के वेतन का भुगतान किया जाए। पहली मई को कश्मीर में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जोर-शोर से कर्मचारियों की मांगों को उठाया जाएगा। इस मौके पर होमगार्ड एसोसिएशन के प्रधान कमला शर्मा, रंजनी जमवाल, पवन कुमार, इमरान, प्रदीप शर्मा, तारिक, फयाज, गुलाम नबी, फरोज और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें