सांबा में पिंक पोलिंग बूथ के रवाना हुईं महिला टीम
- फोटो : अविनाश संब्याल, सांबा
सांबा में 365 मतदान केंद्र पर होगी वोटिंग, 72 संवेदनशील
जिला सांबा में बनाए गए मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। रामगढ़ (एससी), सांबा और विजयपुर सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों वाले सांबा जिले में 2,59,198 मतदाता हैं, जिनमें 1,32,861 पुरुष, 1,26,336 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें 10,269 (10,073 पुरुष, 196 महिलाएं) सर्विस वोटर हैं। ईसीआई ने जिले में 365 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें 72 संवेदनशील श्रेणी वाले मतदान केंद्र शामिल हैं।